प्रो. योगेश सिंह ने एआईसीटीई अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभाला
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष का मंगलवार को अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर एआईसीटीई के उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे तथा…

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष का मंगलवार को अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है।
इस अवसर पर एआईसीटीई के उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे तथा सदस्य सचिव प्रोफेसर श्यामा रथ उपस्थित रहीं। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि वे एआईसीटीई की टीम और देशभर के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप तकनीकी शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। नवाचार, प्रौद्योगिकी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को इस दिशा में प्राथमिकता दी जाएगी।
एआईसीटीई के उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे ने विश्वास जताया कि प्रो. योगेश सिंह के नेतृत्व में परिषद तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाएगी। इस अवसर पर एआईसीटीई परिवार ने उनका स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
