द इंडियन व्यू

प्रैक्टिस के लिए पहली बार मैदान पर उतरे ऋषभ पंत और पूरन

लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने रविवार को इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें पहली बार टीम के कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन ने हिस्सा लिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने एक एक टीम की कमान संभाली और अपने रचनात्मक शॉट…

Ragwendra P Singh
March 16, 2025
2 min read
प्रैक्टिस के लिए पहली बार मैदान पर उतरे ऋषभ पंत और पूरन

लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने रविवार को इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें पहली बार टीम के कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन ने हिस्सा लिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने एक एक टीम की कमान संभाली और अपने रचनात्मक शॉट और चौके छक्कों से समां बांध दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इकाना स्टेडियम में खेला अभ्यास मैच

इससे पहले पंत ने काफी समय नेट पर भी बिताया और गगनचुंबी शॉट लगाए। पहली टीम में ऋषभ के साथ आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, अब्दुल समद, अर्शीन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, प्रिंस यादव आदि रहे। वहीं दूसरी टीम में निकोलस पूरन, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, शमर जोसेफ, आकाश सिंह रहे।

मार्करम, मिलर और मैथ्यू ब्रीत्ज़के भी आये लखनऊ, एक टीम के कप्तान बने ऋषभ पंत, दूसरी टीम के निकोलस पूरन

दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के मेंटर जहीर खान, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच विजय दहिया, लांस क्लूजनर मैदान के बाहर से खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनकी तकनीक क्षमता को देखते रहे। मार्करम, मिलर और मैथ्यू ब्रीत्ज़के भी आये लखनऊ टीम के ओवरसीज प्लेयर्स में शामिल एडन मार्करम, डेविड मिलर और मैथ्यू ब्रीत्ज़के भी रविवार को टीम से जुड़ गए। तीनों खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुँचकर वार्म अप और फील्डिंग का अभ्यास किया। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, लांस क्लूजनर ने उन्हें टिप्स दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।