प्रीति जिंटा की तबीयत खराब, फिर भी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगी स्टेडियम
आईपीएल 2025 की भाग-दौड़ के बीच पंजाब किंग्स की को-ओनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की तबीयत खराब हो गई है। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें देखने को मिलीं कि वह बुरी तरह बीमार हैं। इसमें सच्चाई भी है, क्योंकि खुद प्रीति जिंटा…

आईपीएल 2025 की भाग-दौड़ के बीच पंजाब किंग्स की को-ओनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की तबीयत खराब हो गई है। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें देखने को मिलीं कि वह बुरी तरह बीमार हैं। इसमें सच्चाई भी है, क्योंकि खुद प्रीति जिंटा ने इस बात को कबूल किया है।

हालांकि, उन्होंने बताया है कि वह इतनी भी बीमार नहीं है कि आज यानी रविवार को मुल्लांपुर में खेले जाने वाले पंजाब किंग्स के मुकाबले के लिए स्टेडियम ना पहुंचे। उन्होंने कहा है कि वह अपनी टीम का समर्थन करने के लिए पहुंचेंगी, क्योंकि ये क्रिकेट का बुखार भी है।
आज यानी रविवार 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी से भिड़ना है। एक्ट्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मुझे यकीन है कि यह सब व्यस्त यात्रा, अत्यधिक गर्मी और एयर कंडीशनिंग के संपर्क में आने और लगातार होटल के कमरे बदलने की वजह से बुखार आया है। जब आप बीमार होते हैं और रात भर नींद नहीं आती है तो यह कभी भी मजेदार नहीं होता है।

शुक्र है कि मां मुझे और कल के खेल को देखने आ रही हैं। उम्मीद है कि मैं मुल्लांपुर स्टेडियम में पहुंच पाऊंगी, क्योंकि यह चंडीगढ़ में हमारा आखिरी होम गेम है, इससे पहले कि हम अगले होम मैचों के लिए धर्मशाला जाएं। सभी को शुभ रात्रि।
मैं बस यह दिखावा करने जा रही हूं कि यह क्रिकेट का बुखार है और कुछ जरूरी नींद लेने की कोशिश करूंगी। ऑनलाइन प्रसारित होने वाली सभी फर्जी खबरों को अनदेखा करूंगी।"
पंजाब किंग्स की बात करें तो इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मौजूदा समय में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जिसने सात मुकाबलों में से पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दो मुकाबले हारे। पंजाब किंग्स को प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए बाकी बचे सात मैचों में से कम से कम तीन मैच और जीतने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
