द इंडियन व्यू

प्रियंका गांधी वाड्रा को वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों का ने लिखा खुला पत्र

नई दिल्ली : देश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को संबोधित एक खुला पत्र जारी कर संसद में सार्वजनिक विमर्श की गरिमा बनाए रखने की अपील की है। पत्र में कहा गया…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
3 min read
प्रियंका गांधी वाड्रा को वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों का ने लिखा खुला पत्र

नई दिल्ली : देश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को संबोधित एक खुला पत्र जारी कर संसद में सार्वजनिक विमर्श की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।

 

पत्र में कहा गया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि सार्वजनिक जीवन में असहमति और आलोचना किस स्तर की भाषा तथा तर्क के साथ व्यक्त की जाती है।

 

पत्र में विशेष रूप से आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि पर की गई कथित टिप्पणी पर चिंता जताई गई। हस्ताक्षरकर्ताओं का कहना है कि किसी वैज्ञानिक या शिक्षाविद के विचारों से असहमति होना स्वाभाविक है, लेकिन केवल किसी उपाधि, पद या व्यक्तिगत पहचान के आधार पर उन्हें खारिज करना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। उनका मानना है कि वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के विचारों का मूल्यांकन तथ्यों, शोध और प्रमाणों के आधार पर होना चाहिए।

 

पत्र में संविधान के अनुच्छेद 51(क)(ह) का उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद तथा जिज्ञासा और सुधार की भावना का विकास करे। ऐसे में सार्वजनिक प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की जाती है कि वे वैज्ञानिक विषयों पर जिम्मेदारी, संतुलन और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें।

 

हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को ऐसा सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी व्यक्तिगत हमले या उपहास के अपने विचार रख सकें। यदि किसी वैज्ञानिक मत से असहमति हो, तो उसका उत्तर शोध, प्रमाण और तार्किक बहस के माध्यम से दिया जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों या राजनीतिक व्यंग्य के जरिए।

 

पत्र में यह भी कहा गया कि जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव-प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे जटिल वैज्ञानिक विषयों को राजनीतिक उपहास का विषय बनाने से समाज सार्थक और सूचित बहस का अवसर खो देता है। ऐसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा और विशेषज्ञों के विचार लोकतांत्रिक निर्णय प्रक्रिया के लिए आवश्यक हैं।

 

वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में असहमति और आलोचना का पूरा स्थान है, लेकिन असहमति को व्यक्तिगत उपहास का रूप देना उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने सार्वजनिक प्रतिनिधियों से जिम्मेदार भाषा, गरिमापूर्ण आचरण और तथ्याधारित संवाद अपनाने का आग्रह किया, ताकि संसद स्वस्थ और रचनात्मक बहस का मंच बनी रहे।

 

पत्र के अंत में आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में संसद और सार्वजनिक जीवन में वैज्ञानिक विषयों पर चर्चा तथ्यों, प्रमाणों और पारस्परिक सम्मान के आधार पर होगी। यह खुला पत्र प्रो. जी.डी. यादव, प्रो. पंकज मित्तल सहित अनेक वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के समन्वय से जारी किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रियंका गांधी ने लोकसभा में पेपर लीक रोकने संबंधि विधेयक पर चर्चा के दौरान अपने भाषण में आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि को कथित तौर पर "गोमूत्र विशेषज्ञ" कहकर संबोधित किया था। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक दलों और शिक्षाविदों के बीच बड़ा विवाद छिड़ गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…