द इंडियन व्यू

प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, 'एक व्यक्ति - एक वोट' और 'समृद्ध जनतंत्र' का किया जिक्र

नई दिल्ली : भारत की आजादी का 78 वर्ष पूरा होने के अवसर पर देशवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं…

Ragwendra P Singh
August 15, 2025
2 min read
प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, 'एक व्यक्ति - एक वोट' और 'समृद्ध जनतंत्र' का किया जिक्र

नई दिल्ली : भारत की आजादी का 78 वर्ष पूरा होने के अवसर पर देशवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने नायकों के कुर्बानियों को याद किया और एक व्यक्ति-एक वोट के सिद्धांत के जरिए एक समृद्ध जनतंत्र का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लाखों नायकों ने अनगिनत कुर्बानियां देकर हमें आजादी दिलाई। हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सूत्र सौंपा। एक व्यक्ति-एक वोट के सिद्धांत के जरिये एक समृद्ध जनतंत्र दिया। अपनी आजादी, संविधान और इसके उसूलों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है। जय हिंद! जय भारत!

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान के आदर्शों की रक्षा करने का जिक्र करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, समान अवसर और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। हमने लोकतंत्र की मूल भावना, सम्मान, समता और एकता को समझा और अपनाया है। संविधान के आदर्शों की रक्षा करना और आजादी के प्रकाश को निरंतर जलाए रखना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। आइए, हम मिलकर अपने प्रदेश को प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करें। जय हिंद, जय हिमाचल।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस दिन, आइए हम एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण के अपने संकल्प को और मजबूत करें जहां लोकतंत्र की कोई चोरी न हो, जहां हर नागरिक का वोट मायने रखता हो और जहां विविधता को हमारी सबसे बड़ी ताकत माना जाए। सच्ची आजादी का मतलब है कट्टरता को नकारना, भेदभाव को खत्म करना और हाशिए पर पड़े लोगों की रक्षा करना। इसका मतलब है हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को कायम रखना, ताकि हर व्यक्ति समानता, गरिमा और सम्मान के साथ जी सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…