प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने पर्पल कैप की दौड़ में लगाई छलांग, यशस्वी जायसवाल के सिर सजी ऑरेंज कैप
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार रात गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले का असर ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस पर भी देखने को मिला। प्लेऑफ की दौड़ तेज होने के बीच…

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार रात गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले का असर ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस पर भी देखने को मिला। प्लेऑफ की दौड़ तेज होने के बीच खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने अंक तालिका में हलचल मचा दी है।
पर्पल कैप की स्थिति
रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) तीन मैचों में सात विकेट लेकर 11.71 की औसत के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
पिछले सीजन के पर्पल कैप विजेता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली के खिलाफ चार ओवर में 52 रन देकर दो विकेट झटके और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया और अहमदाबाद में 210 रन के लक्ष्य का बचाव करने में अहम भूमिका निभाई। आखिरी गेंद पर दो रन बचाने के दौरान उन्होंने धीमी गेंद से डेविड मिलर को चकमा दिया, जिससे रन आउट हुआ और टीम को जीत मिली।
सीजन के 14वें मैच के बाद तीसरे स्थान पर छह गेंदबाज पांच-पांच विकेट के साथ बराबरी पर हैं। इनमें राशिद खान, लुंगी एनगिडी, विजयकुमार वैशाख, अंशुल कंबोज, नांद्रे बर्गर और जैकब डफी शामिल हैं।
ऑरेंज कैप की स्थिति
यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। तीन पारियों में 170 रन बनाने वाले जायसवाल सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।
उन्होंने समीर रिजवी को पीछे छोड़ा, जो 160 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं और इस सीजन में दमदार शुरुआत कर चुके हैं।
इसके अलावा आठ अन्य बल्लेबाज भी 100 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। टॉप-5 में हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद), वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
