द इंडियन व्यू

प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले में संबंधित फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को जांच पूरी होने तक उड़ान प्रशिक्षण…

Ragwendra P Singh
June 28, 2026
2 min read
प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले में संबंधित फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को जांच पूरी होने तक उड़ान प्रशिक्षण दायित्वों से हटा दिया गया है, जबकि घटना में शामिल विमान के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

 

डीजीसीए ने रविवार को बताया कि 26 जून को गर्ग एविएशन के फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफटीओ) का ट्विन इंजन टेक्नम पी2006टी विमान (वीटी-एनबीवी) चकेरी हवाई अड्डे पर रात्रिकालीन प्रशिक्षण उड़ान में लगा हुआ था। विमान में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक कैडेट पायलट सवार थे। विमान के उतरने के बाद प्रशिक्षु पायलट इंजन चालू रहने के दौरान विमान से उतर गई। इस दौरान वह विमान के प्रोपेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी पीठ में चोटें आईं। घायल कैडेट को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

डीजीसीए ने कहा कि घटना की परिस्थितियों, सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुपालन और संबंधित जिम्मेदारियों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक संबंधित फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षण उड़ानों से अलग कर दिया गया है।

 

डीजीसीए ने निर्देश दिया कि घटना में शामिल विमान का उपयोग जांच पूरी होने तक नहीं किया जाएगा। डीजीसीए पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…