प्रवर्तन निदेशालय ने संजय भंडारी मामले में रॉबर्ट वाड्रा से की लंबी पूछताछ
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से ब्रिटेन में स्थित भगोड़े हथियार बिचौलिए संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबी पूछताछ की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हथियार डीलर…

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से ब्रिटेन में स्थित भगोड़े हथियार बिचौलिए संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबी पूछताछ की है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था। प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने उनसे हथियार डीलर संजय भंडारी मामले में लंबी पूछताछ की। कुछ देर हुई पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा ईडी दफ्तर से रवाना हो गए, लेकिन दोपहर के लंच के बाद वे फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद वे अपने घर रवाना हो गए।
ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया हैं। 56 वर्षीय वाड्रा को जांच एजेंसी ने पिछले महीने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने विदेश दौरे के कारण अपने समन को स्थगित करने का अनुरोध ईडी से किया था। जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा ने ब्रिटेन स्थित हथियार सलाहकार संजय भंडारी के साथ संबंधों पर पूछे गए सवालों को टाल दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
