प्रयागराज में आस्था का सैलाब, प्रधानमंत्री ने कहा-महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक
नई दिल्ली। तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का आगाज हो गया। प्रयागराज में संगम पर डुबकी लगाने के लिए आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पावन अवसर पर एक्स हैंडल पर लिखा, '' भारतीय मूल्यों और…

नई दिल्ली। तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का आगाज हो गया। प्रयागराज में संगम पर डुबकी लगाने के लिए आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पावन अवसर पर एक्स हैंडल पर लिखा, '' भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन!''
उन्होंने लिखा है, '' आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाते हुए महाकुंभ-2025 प्रयागराज में शुरू हुआ। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है।''
उल्लेखनीय है कि महाकुंभ की शुरुआत आज पौष पूर्णिमा से हुई है। बताया गया है कि सुबह आठ बजे तक लगभग 40 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच सकता है। 12 किलोमीटर एरिया में बना स्नान घाट श्रद्धालुओं से भरा है। संगम बिंदु पर हर घंटे में दो लाख लोग स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
