द इंडियन व्यू

प्रभास की 'द राजा साहब' में हॉरर का तड़का, मेकर्स ने तैयार किया भव्य सेट

नई दिल्ली : ‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'द राजा साहब' के साथ हॉरर और फैंटेसी की एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है वह भव्य हवेली, जिसे खासतौर पर इस फिल्म के लिए बनाया…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
प्रभास की 'द राजा साहब' में हॉरर का तड़का, मेकर्स ने तैयार किया भव्य सेट

नई दिल्ली : ‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'द राजा साहब' के साथ हॉरर और फैंटेसी की एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है वह भव्य हवेली, जिसे खासतौर पर इस फिल्म के लिए बनाया गया है। 41,256 वर्ग फुट में फैला यह सेट न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा हॉरर सेट है, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे विशाल और अनोखा भी है।

इस शानदार हवेली सेट को प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर राजीवन नाम्बियार ने डिजाइन किया है। यह महज एक फिल्मी सेट नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवंत और रहस्यमय स्थान है जो कहानी के साथ-साथ दर्शकों को भी अपने अंदर समेट लेता है। विशाल दरवाजे, अंधेरे गलियारे, और रहस्यों से भरे कमरे इस हवेली को एक किरदार की तरह पेश करते हैं। राजीवन नाम्बियार बताते हैं, 'हर एक डिटेल को हमने सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, भावना के लिए डिजाइन किया है। हम चाहते थे कि सेट को देखकर न लगे कि यह प्रेतवाधित है, बल्कि यह महसूस हो कि यह जगह खुद में एक रहस्य है। जब कोई इसमें प्रवेश करता है, तो यह उसे अपने भीतर खींच लेती है।'

हाल ही में इस हवेली का मीडिया के लिए अनावरण किया गया, जिसके साथ ही फिल्म का ऑफिशियल टीजर भी रिलीज हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया को इस भव्य सेट की पहली झलक दिखाई गई। फिल्म के निर्देशक मारुति, जो हॉरर-फैंटेसी शैली में अपनी खास पहचान रखते हैं, इस प्रोजेक्ट में इमोशन और स्केल को एक साथ लेकर आए हैं। हर पत्थर, हर प्रॉप और हर रंग इस हवेली में खास तौर पर तैयार किया गया है ताकि फिल्म के हॉरर एलिमेंट को और गहराई मिल सके। यहां तक कि फर्श तक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह एक रहस्यमय एहसास पैदा करे। यह केवल एक सेट नहीं, बल्कि एक स्पेस के जरिए कहानी कहने का तरीका है।

फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले विश्व प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है और इसका संगीत थमन एस दे रहे हैं। 'द राजा साहब' को 5 दिसंबर को पांच भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…