द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री 15 जनवरी को करेंगे राष्ट्रमंडल देशों की संसद से जुड़े 28वें सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली : भारतीय संसद 14-16 जनवरी तक नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) की मेज़बानी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली में…

Ragwendra P Singh
January 12, 2026
3 min read
प्रधानमंत्री 15 जनवरी को करेंगे राष्ट्रमंडल देशों की संसद से जुड़े 28वें सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली : भारतीय संसद 14-16 जनवरी तक नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) की मेज़बानी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली में संसद भवन परिसर, संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

 

प्रधानमंत्री ने 9वें जी20 संसदीय अध्यक्षों (पी20) के शिखर सम्मेलन का भी उद्घाटन किया था। पी20 अंतर-संसदीय सम्मेलन की मेज़बानी भारत की संसद ने अक्टूबर 2023 में की थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस सम्मेलन के अध्यक्ष हैं।

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि भारत 16 वर्षों बाद राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकरों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 14 जनवरी को 15 देशों की कार्यकारी परिषद की बैठक होगी। 15 जनवरी को प्रधानमंत्री सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे। 15–16 जनवरी को अलग-अलग बैठकें होंगी। भारत का मेजबानी करने का यह साल 1971, 1986 और 2010 के बाद यह चौथा अवसर है। सम्मेलन पूरी तरह वेब आधारित होगा। निमंत्रण से लेकर चर्चा सभी एप के माध्यम से होगी।

 

अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से कोई सम्मलित नहीं हो रहा है। पाकिस्तान ने शामिल होने से मना कर दिया है और बांग्लादेश में फिलहाल कोई निर्वाचित सदन नहीं है।

 

28वें सीएसपीओसी के अध्यक्ष के रूप में लोकसभा अध्यक्ष 14 जनवरी 2026 को दिल्ली के लाल किला स्थित संगीति कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 7.30 बजे स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक से पूर्व स्थायी समिति के सदस्य और दिल्ली पहुंच चुके लगभग 40 संसद अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के लिए लाल किला का विशेष भ्रमण कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष उनके सम्मान में लाल किला परिसर में रात्रि भोज का आयोजन करेंगे।

 

सम्मेलन का उद्घाटन समारोह 15 जनवरी को सुबह 10.30 बजे संसद भवन परिसर के ऐतिहासिक संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होगा। सम्मेलन में संसद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका, सोशल मीडिया का प्रभाव, नागरिक सहभागिता बढ़ाने की रणनीतियां तथा सांसदों और संसदीय अधिकारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण जैसे समकालीन विषयों पर कार्यशालाएं होंगी। 16 जनवरी को सम्मेलन के समापन पर सीएसपीओसी की अध्यक्षता अगले देश को सौंप दी जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि भारत में 28वें सीएसपीओसी की मेजबानी का निर्णय विदेश मंत्रालय के परामर्श से जनवरी 2020 में कनाडा के ओटावा में आयोजित 25वें सम्मेलन के दौरान लिया गया था। उस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…