द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री रविवार को ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ की करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज…

Ragwendra P Singh
August 1, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री रविवार को ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ की करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के दूत के रूप में तैयार करना है।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस अभियान के साथ नशे के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाले देशव्यापी ‘जन भागीदारी अभियान’ की शुरुआत होगी। इसके तहत देशभर में प्रत्येक रविवार को जागरूकता और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

अभियान के दौरान खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, विचार-विमर्श, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सहभागिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

इस पहल के तहत शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज के समूहों, उद्योग संगठनों और आध्यात्मिक संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाकर नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने का प्रयास किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवाओं की भागीदारी होगी। इसमें माई भारत के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), उद्योग संगठनों के युवा प्रकोष्ठ तथा 125 से अधिक सहयोगी आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…