प्रधानमंत्री मोदी 20-21 दिसंबर को आएंगे असम दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 और 21 दिसंबर को दो दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक बड़े औद्योगिक प्रकल्प की आधारशिला…

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 और 21 दिसंबर को दो दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक बड़े औद्योगिक प्रकल्प की आधारशिला रखेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कोइनाधरा स्थित राज्य अतिथिगृह में एक उच्चस्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले दिन 20 दिसंबर को बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा गुवाहाटी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।दूसरे दिन, 21 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप में स्थापित होने वाले अमोनिया–यूरिया परियोजना की आधारशिला रखेंगे। लगभग 11,000 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना की वार्षिक उत्पादन क्षमता 12.7 मैट्रिक टन होगी।कोइनाधरा में हुई बैठक में कई राज्य के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े सभी प्रबंधों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समन्वय के साथ पूरी तत्परता से अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए ताकि दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
