प्रधानमंत्री मोदी 12 को अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से करेंगे मुलाकात, कई विषयों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली : जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति…

नई दिल्ली : जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का जायजा लेंगे। इस दौरान ट्रेड और निवेश, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्किलिंग और मोबिलिटी में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। साथ ही रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान, हरित एवं सतत विकास तथा लोगों के बीच संबंधों जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी फोकस किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के अनुसार चांसलर मर्ज़ 12-13 जनवरी को भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। इस दौरान वे अहमदाबाद और बेंगलुरु जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को अहमदाबाद में उनका स्वागत करेंगे। दोनों नेता बिजनेस और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
मंत्रालय ने बताया कि यह दौरा भारत और जर्मनी के बीच उच्च राजनीतिक स्तर पर नियमित संवाद से बने सकारात्मक माहौल को और आगे बढ़ाएगा। साथ ही यह साझा दृष्टिकोण को मजबूत करने और भविष्य के लिए नई साझेदारी बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
मंत्रालय ने बताया कि चांसलर मर्ज 12 जनवरी को सुबह साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इसके पतंग महोत्सव में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से महात्मा मंदिर में मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस वक्तव्य देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
