द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता, स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा बिहार के चुनावी दौरे…

Ragwendra P Singh
October 30, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता, स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के दो, शाह चार और नड्डा दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने तीनों स्टार प्रचारकों के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न 11 बजे मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के शुगर मिल ग्राउंड और दोपहर पौने एक बजे छपरा के एयरपोर्ट ग्राउंड में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी का आज का दौरा प्रचार अभियान को नई गति देगा। इससे पहले वो 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि राज्य के मतदाता एक बार फिर भाजपा-राजग की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे लखीसराय के केआर मैदान, दोपहर 12ः15 बजे मुंगेर के तारापुर के असरगंज, दो बजे नालंदा के हिलसा और अपराह्न सवा तीन बजे पटना के पालीगंज के बस स्टैंड मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा बेगूसराय के बरौनी में दोपहर एक बजे और नालंदा के नगरनौसा में अपराह्न तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।शाह अपनी चुनावी रैलियों में जंगलराज का जिक्र करते हुए लालू यादव के खानदान और समूची कांग्रेस की बखिया उधेड़ देते हैं। गत दिवस एक जनसभा में उन्होंने कहा, ''लालू-राबड़ी ने अगर बिहार में कुछ किया है तो वो है-चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, होटल घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला...। कांग्रेस तो इनसे भी चार कदम आगे है। 2004-2014 में 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले और भ्रष्टाचार किए।''---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…