द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे। उनके तीन कार्यक्रम हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह की दो जगह जनसभा होनी है। साथ ही भाजपा के…

Ragwendra P Singh
October 24, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे। उनके तीन कार्यक्रम हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह की दो जगह जनसभा होनी है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। तीनों नेता बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी और सहयोगी दलों के पक्ष में प्रचार करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर तीनों के कार्यक्रम का विवरण साझा किया है।प्रधानमंत्री मोदी का सबसे पहले समस्तीपुर जाने का कार्यक्रम है। वह सुबह 11 बजे कर्पूरी ग्राम पहुंचेंगे। यहां वो भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। करीब सवा घंटे बाद समस्तीपुर में ही चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां के मतदाताओं से मुखातिब होने के बाद प्रधानमंत्री बेगूसराय पहुंचेंगे। बेगूसराय में दोपहर दो बजे उनकी जनसभा प्रस्तावित है।केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह दोपहर डेढ़ बजे सिवान के कईलगढ़ हाईस्कूल मैदान और अपराह्न सवा तीन बजे बक्सर के किला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा शाम छह बजे हथसारगंज नाका, हाजीपुर (जिला-वैशाली) में प्रबुद्ध जन बैठक को संबोधित करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…