द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की आज बिहार में बड़ी चुनाव रैलियां

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन बड़े कद्दावर नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मंत्री, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार के चुनावी रण में होंगे। तीनों स्टार प्रचारक…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की आज बिहार में बड़ी चुनाव रैलियां

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन बड़े कद्दावर नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मंत्री, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार के चुनावी रण में होंगे। तीनों स्टार प्रचारक अलग-अलग क्षेत्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने इन दिग्गजों के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को एक्स पर साझा किया है।भाजपा एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे सीतामढ़ी और दोपहर एक बजे बेतिया में बड़ी चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज तीन जगह होंगे। वो सुबह 11ः15 बजे पूर्णिया, दोपहर पौने एक बजे कटिहार और सवा दो बजे सुपौल में जनसभा करेंगे। राजनाथ सिंह भी राज्य के तीन स्थानों में मतदाताओं से रूबरू होंगे। सिंह दोपहर 12ः25 बजे काराकाट विधानसभा क्षेत्र (रोहतास), पौने दो बजे दिनारा विधानसभा क्षेत्र (रोहतास) और तीन बजकर पांच मिनट पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र (कैमूर) में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…