प्रधानमंत्री मोदी मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान भारत-मॉरीशस के आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान भारत-मॉरीशस के आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
मॉरिशस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा अतीत की नींव पर दोनों देशों के बीच संबंधों में नया और उज्ज्वल अध्याय खोलेगी।
अपने दौरे में प्रधानमंत्री मोदी भारत द्वारा वित्तपोषित 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे मॉरिशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम के साथ सिविल सेवा कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे। इस भवन का निर्माण लगभग 4.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से पूरा हुआ है। इस परियोजना के लिए 2017 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। वे क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र और 20 सामुदायिक परियोजनाओं का भी ई-उद्घाटन करेंगे। इनका निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इन सामुदायिक परियोजनाओं में खेल-संबंधी बुनियादी ढांचा भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
