द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कुछ देर पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए रवाना हो गए। वो बैंकॉक के होटल शांगरी-ला में आयोजित बिम्सटेक ((बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) शिखर सम्मेलन…

Ragwendra P Singh
April 3, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कुछ देर पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए रवाना हो गए। वो बैंकॉक के होटल शांगरी-ला में आयोजित बिम्सटेक ((बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस साल सम्मेलन की मेजबानी थाईलैंड कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकॉक रवाना होने से पहले जारी बयान में कहा, '' मैं आज थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं और 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। पिछले दशक में बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास, संपर्क और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। अपनी भौगोलिक स्थिति के साथ, भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र बिम्सटेक के केंद्र में है। मैं बिम्सटेक देशों के नेताओं से मिलने और देश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।''

आध्यात्मिक विचारों की मजबूत नींव!

उन्होंने कहा, '' अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, मुझे थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा और थाई नेतृत्व के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जिसमें हमारे सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ाने की साझा इच्छा होगी, जो साझा संस्कृति, दर्शन और आध्यात्मिक विचारों की मजबूत नींव पर आधारित हैं। थाईलैंड से मैं 04-06 अप्रैल तक श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर जाऊंगा। यह पिछले दिसंबर में राष्ट्रपति दिसानायका की भारत की अत्यधिक सफल यात्रा के बाद है। हमें "साझा भविष्य के लिए साझेदारी को बढ़ावा देने" के संयुक्त दृष्टिकोण पर हुई प्रगति की समीक्षा करने और हमारे साझा उद्देश्यों को साकार करने के लिए आगे मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर मिलेगा। मुझे विश्वास है कि ये यात्राएं अतीत की नींव पर बनेंगी और हमारे लोगों और व्यापक क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने में योगदान देंगी।''

थाईलैंड के गवर्नमेंट हाउस में होगा स्वागत

थाईलैंड के अखबार द नेशन की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता जिरायु हुआंगसैप ने कहा कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा (3-4 अप्रैल) पहुंच रहे हैं। 3 अप्रैल को गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न अपने भारतीय समकक्ष का आधिकारिक स्वागत करेंगे। इसके बाद दोनों नेता प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में चर्चा करेंगे। इसके बाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इस अवसर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। दोपहर करीब एक बजे थाईलैंड के प्रधानमंत्री, भारतीय प्रधानमंत्री के सम्मान में लंच का आयोजन करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…