द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना, सबसे पहले पहुंचेंगे घाना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले पांच देशों की आठ दिवसीय (02-09 जुलाई) यात्रा पर रवाना हो गए। वो सबसे पहले घाना पहुंचेंगे। इसके बाद त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे।…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना, सबसे पहले पहुंचेंगे घाना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले पांच देशों की आठ दिवसीय (02-09 जुलाई) यात्रा पर रवाना हो गए। वो सबसे पहले घाना पहुंचेंगे। इसके बाद त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रस्थान पूर्व वक्तव्य में कहा कि वह घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण दो और तीन जुलाई को वहां के दौरे पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि घाना वैश्विक दक्षिण में मूल्यवान भागीदार है और अफ्रीकी संघ और पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ''मैं अपने आदान-प्रदान के लिए तत्पर हूं जिसका उद्देश्य हमारे ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करना और निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी के क्षेत्रों में सहयोग के नए द्वार खोलना है। साथी लोकतंत्रों के रूप में, घाना की संसद में बोलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।''


इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…