द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे श्री विनायक मंदिर, विघ्नहर्ता से की देश कल्याण की कामना, सुभाषितम् से दिया सेवा का संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरह आज प्रातः एक्स पर सबसे पहले सुभाषितम् में सेवा का संदेश दिया। इसके कुछ देर बाद दूसरी पोस्ट में वह राष्ट्रीय राजधानी के प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर में पूजा अर्चना…

Ragwendra P Singh
October 7, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे श्री विनायक मंदिर, विघ्नहर्ता से की देश कल्याण की कामना, सुभाषितम् से दिया सेवा का संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरह आज प्रातः एक्स पर सबसे पहले सुभाषितम् में सेवा का संदेश दिया। इसके कुछ देर बाद दूसरी पोस्ट में वह राष्ट्रीय राजधानी के प्रसिद्ध श्री विनायक मंदिर में पूजा अर्चना करते नजर आए। उन्होंने गणेश जी से देश कल्याण की कामना की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, '' आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।''इससे पहले उन्होंने एक्स पर ही सुभाषितम् के रूप में यह श्लोक ''नित्यं परिचरेच्चैव तद्वै सुकृतमुत्तमम्। कीर्तिं पुण्यं यशो लोकान् प्राप्स्यसे राजसत्तम।।'' पोस्ट किया। वाल्मीकि रामायण के अयोध्याकाण्ड (सर्ग 24, श्लोक 32) से लिए गए इस श्लोक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सेवा का संदेश दिया।पोस्ट में इसका अर्थ बताया गया, ''व्यक्ति को स्वयं में सेवा भाव नित्य रखना चाहिए, क्योंकि सेवा में निष्ठापूर्वक लगे रहना ही संसार का श्रेष्ठ पुण्य कर्म है। अतः सेवा करने से मनुष्य को कीर्ति, यश और उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है।'' इसका संदर्भ यह है कि जब श्रीराम वनवास जाने की तैयारी करते हैं तब माता कौसल्या माता सीता को पतिव्रत धर्म और सास-ससुर की सेवा का महत्व समझाते हुए यह बात कहती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…