प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषितम् में आदर्श व्यक्ति के गुणों का किया वर्णन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक्स पर सुभाषितम् साझा कर आदर्श एवं वास्तविक अर्थों में उत्कृष्ट व्यक्ति के गुणों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का चरित्र केवल उसके व्यक्तिगत कार्यों से नहीं, बल्कि…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक्स पर सुभाषितम् साझा कर आदर्श एवं वास्तविक अर्थों में उत्कृष्ट व्यक्ति के गुणों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का चरित्र केवल उसके व्यक्तिगत कार्यों से नहीं, बल्कि समाज, मित्रों और राष्ट्र के प्रति उसके दायित्वों के निर्वहन से भी परिलक्षित होता है।
यह सुभाषितम् है- "परकार्येषु युक्तात्मा स्वकार्ये क्षिप्रसाधनम्। सुहृत्कार्येषु निर्वृत्ती राजकार्येषु विक्रमः।।" इसका का अर्थ है कि जो व्यक्ति दूसरों के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लगा रहता है, अपने व्यक्तिगत कार्यों को शीघ्रता एवं कुशलता से पूरा करता है, मित्रों के कार्यों को निःस्वार्थ भाव से संपन्न करता है तथा राष्ट्र के कर्तव्यों के निर्वहन में पूर्ण पराक्रम, साहस और समर्पण का परिचय देता है, वही वास्तविक अर्थों में श्रेष्ठ और आदर्श व्यक्ति कहलाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
