द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत सुभाषित से दृढ़ संकल्प और परिश्रम की शक्ति बताई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोग अपने दृढ़ निश्चय से सबसे कठिन कार्यों को भी संभव बना…

Ragwendra P Singh
March 6, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत सुभाषित से दृढ़ संकल्प और परिश्रम की शक्ति बताई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोग अपने दृढ़ निश्चय से सबसे कठिन कार्यों को भी संभव बना सकते हैं। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा कि जब लोग सही दिशा में लगातार प्रयास करते हैं, तो वे बड़े से बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेते हैं।

 

उन्होंने इस संदर्भ में संस्कृत का एक सुभाषित साझा किया, “यद् दूरं यद् दुराध्यं यच्च दूरे सत्यम्। तत् सर्वं तपसा साध्यं तपो हि दुरतिक्रमम्॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि लक्ष्य चाहे कितना भी दूर या कठिन क्यों न लगे, दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर परिश्रम के माध्यम से उसे हासिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने संदेश में लिखा कि भारत के लोग अपने दृढ़ निश्चय से किसी भी कार्य को संभव बना सकते हैं और सही दिशा में की गई कड़ी मेहनत से वे बड़े से बड़े लक्ष्य को भी हासिल कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…