द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट के संताें से की मुलाकात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम जिले की वर्कला नगरपालिका स्थित श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट, शिवगिरि मठ से जुड़े स्वामियों से मुलाकात की। सामाजिक कल्याण में उनके योगदान की…

Ragwendra P Singh
January 23, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट के संताें से की मुलाकात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम जिले की वर्कला नगरपालिका स्थित श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट, शिवगिरि मठ से जुड़े स्वामियों से मुलाकात की। सामाजिक कल्याण में उनके योगदान की सराहना की।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिकता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उनके समर्पित कार्य के लिए उनके सामाजिक ताने-बाने में स्थायी योगदान की सराहना की।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नारायण गुरु के शाश्वत आदर्शों में निहित, उनके प्रयास पूरे समाज में समानता, सद्भाव और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए जारी हैं।

 

उल्लेखनीय है कि, श्री नारायणधर्म संघम ट्रस्ट, शिवगिरि मठ, वर्कला, संतों और संन्यासियों का एक आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना 1904 में श्री नारायण गुरुदेव द्वारा की गई थी। गुरुदेव 19वीं शताब्दी के भारत के सबसे महान संत और समाज सुधारक हैं। शिवगिरी मठ 200 एकड़ के भू-भाग में फैला हुआ है। ये 'एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर' के आदर्श वाक्य के तहत लोगों की सेवा करते हैं।

 

प्रत्येक वर्ष 30 दिसंबर से एक जनवरी तक शिवगिरि तीर्थयात्रा का आयोजन किया जाता है। भारत और विदेशों में लाखों लोग गुरुदेव को शांति, न्याय, प्रकाश और आध्यात्मिक उन्नति के पैगंबर के रूप में पूजते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…