प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित एकमात्र मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ मैंने विक्टोरिया…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित एकमात्र मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ मैंने विक्टोरिया स्थित प्रमुख हिंदू मंदिर 'अरुलमिगु नवशक्ति विनायक' में प्रार्थना की। भगवान श्री गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।”
उल्लेखनीय है कि विनायक मंदिर द्वीप पर बसे सेशेल्स देश का यह पहला और एकमात्र मंदिर है। वर्ष 1992 में स्थापित यह मंदिर केवल प्रार्थना स्थल ही नहीं है। यह आस्था की गहराई और हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति की सुंदरता को जानने का द्वार है। श्रद्धालुओं तथा जिज्ञासुओं के लिए यह मंदिर हिंदू उपासना के सार और शांति एवं ज्ञान की सार्वभौमिक खोज की एक अनूठी झलक प्रस्तुत करता है।
इसके अलावा, इस मंदिर में मुरुगन, नदराज, दुर्गा और कई अन्य देवताओं का भी एक जीवंत संग्रह है। इनमें प्रत्येक की अपनी कहानी और शक्तियां हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
