द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सर टुली पत्रकारिता की दुनिया की एक बड़ी आवाज थे, जिनका भारत और भारतीयों से गहरा जुड़ाव उनके लेखन और…

Ragwendra P Singh
January 25, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सर टुली पत्रकारिता की दुनिया की एक बड़ी आवाज थे, जिनका भारत और भारतीयों से गहरा जुड़ाव उनके लेखन और रिपोर्टिंग में स्पष्ट दिखाई देता था।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सर मार्क टुली के निधन से दुखी हूं। पत्रकारिता की एक बड़ी आवाज अब हमारे बीच नहीं रही। भारत और भारतीयों से उनका जुड़ाव उनके कार्यों में झलकता था। उनकी रिपोर्टिंग और विचारों ने जन विमर्श पर स्थायी छाप छोड़ी है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

 

उल्लेखनीय है कि मार्क टुली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने बीबीसी में लंबा कार्यकाल बिताया और करीब 22 वर्षों तक नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। स्वतंत्र पत्रकारिता में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। टुली ने भारत से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक घटनाओं को कवर किया, जिनमें प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का अंतिम संस्कार, इंदिरा गांधी के साक्षात्कार, ऑपरेशन ब्लू स्टार, राजीव गांधी की हत्या और अयोध्या विवाद शामिल हैं। लेखक और प्रसारक के रूप में भी टुली ने इंडिया इन स्लो मोशन, नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया और द हार्ट ऑफ इंडिया जैसी चर्चित पुस्तकें लिखीं। उनके योगदान के लिए उन्हें 2002 में ब्रिटेन सरकार ने नाइटहुड की उपाधि दी, जबकि भारत सरकार ने 2005 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया।

 

------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…