द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रसेवा ही ‘विकसित भारत’ की नींव है का दिया संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर देश के सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रसेवा को ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही…

Ragwendra P Singh
April 21, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रसेवा ही ‘विकसित भारत’ की नींव है का दिया संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर देश के सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रसेवा को ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही एक सशक्त, समृद्ध और संवेदनशील भारत के निर्माण का आधार है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक्स पर अपने संदेश में एक सुभाषित साझा कर सिविल सेवकों को उनके कर्तव्यों और मूल्यों की याद दिलाई। उन्होंने लिखा , “शीलं परहितासक्तिः अनुत्सेकः क्षमा धृतिः। अलोभश्चेति विद्यायाः परिपाकोञ्चलं फलम्॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि सच्ची विद्या का परिपक्व फल अच्छे चरित्र, परहित की भावना, अहंकार का अभाव, क्षमा, धैर्य और लोभ से दूर रहने में निहित होता है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यही गुण एक आदर्श सिविल सेवक की पहचान हैं और इन्हीं मूल्यों के आधार पर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने सभी सिविल सेवकों से आह्वान किया कि वे जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प को दोहराएं। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा दिवस सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर है।

 

प्रधानमंत्री ने सिविल सेवकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर से लेकर नीति-निर्माण तक उनके प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं और भारत की प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सिविल सेवक कर्तव्य के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ सेवा करते रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…