द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने मोहन भागवत को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश…

Ragwendra P Singh
September 11, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने मोहन भागवत को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा, “मोहन भागवत जी ने वसुधैव कुटुम्बकम् के मंत्र से प्रेरित होकर समता, समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर मोहन जी के 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर मैंने उनके प्रेरक व्यक्तित्व को लेकर अपनी भावनाएं रखी हैं। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

डॉ. मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हुआ था। नागपुर विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे 2009 में संघ के छठे सरसंघचालक बने। उनके नेतृत्व में संगठन ने सामाजिक समरसता, ग्राम विकास, शिक्षा, पर्यावरण और सेवा कार्यों में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

भागवत के नेतृत्व में संघ ने कोविड-19 महामारी, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं में राहत कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित किया। सेवा बस्तियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के लिए भी कई राष्ट्रव्यापी अभियान चलाए गए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष (2025-2026) की तैयारियों में भी सक्रिय है। भागवत के कार्यकाल में संगठन ने अपनी गतिविधियों का दायरा न केवल भारत के भीतर बल्कि विदेशों में भी विस्तारित किया। संघ की शाखाएं और भारतीय समाज के लिए किए गए कार्य अब वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और डॉ. मोहन भागवत की कई अवसरों पर मुलाकातें भी चर्चा में रही हैं। नागपुर और दिल्ली में संघ के कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति ने संगठन और सरकार के बीच विचारधारात्मक सामंजस्य को रेखांकित किया है।

भागवत भारतीय समाज में पारिवारिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव के संरक्षण पर विशेष बल देते रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर विभिन्न मंचों से देशवासियों को सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…