प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर आज दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दोनों राज्यों की समृद्ध परंपरा और देश के विकास में उनके योगदान…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर आज दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दोनों राज्यों की समृद्ध परंपरा और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक समृद्धि और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की लंबी परंपरा वाला राज्य है। उन्होंने साहित्य, रंगमंच, संगीत, सिनेमा, उद्योग, शिक्षा और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में राज्य के योगदान को उल्लेखनीय बताया। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के निरंतर विकास और वहां के लोगों के कल्याण की कामना की।
गुजरात दिवस पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने राज्य की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और लोगों की ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात ने देश की प्रगति में अहम योगदान दिया है और यहां के लोगों की उद्यमशीलता विशेष रूप से उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि गुजरात आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
