द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के साथ एकजुटता के लिए भूटान का जताया आभार

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत के साथ एकजुटता के उनके भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए भूटान के लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त…

Ragwendra P Singh
November 11, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के साथ एकजुटता के लिए भूटान का जताया आभार

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत के साथ एकजुटता के उनके भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए भूटान के लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री की भूटान यात्रा के दौरान वहां के लोगों और शाही परिवार ने दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भूटान नरेश ने स्टेडियम में हजारों लोगों के साथ मिलकर दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।प्रधानमंत्री मोदी ने करुणा और एकता के इस अप्रतिम कार्य को स्वीकार करते हुए कहा कि वह इस भाव को कभी नहीं भूलेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “महामहिम चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भूटान के लोगों ने एक अनूठी प्रार्थना के माध्यम से दिल्ली में हुए धमाके के बाद भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। मैं इस भाव को कभी नहीं भूलूंगा।”उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। धमाके में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह इलाका दिल्ली का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां शाम के समय काफी भीड़ रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…