द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान महावीर जयंती पर दिया करुणा और दया के रास्ते पर चलने का संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को प्रकाशित करते हैं।…

Ragwendra P Singh
March 31, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान महावीर जयंती पर दिया करुणा और दया के रास्ते पर चलने का संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को प्रकाशित करते हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि भगवान महावीर के आदर्श आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक होने के साथ-साथ आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। समानता और दया पर उनका जोर हमें समाज के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

 

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि सत्य, सद्भाव, सद्व्यवहार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा है। उनके महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। प्रधानमंत्री ने संस्कृत में सुभाषित भी साझा किया, श्रूयतां धर्मसर्वस्वं श्रुत्वा चैवावधार्यताम्। आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत्॥ इस सुभाषित का अर्थ है कि जिस प्रकार का व्यवहार हमें स्वयं के लिए अच्छा नहीं लगता, वैसा व्यवहार हमें दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए।

 

उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैन परंपरा के अनुसार, उनका जन्म 599 ईसा पूर्व वैशाली के कुंडलपुर में हुआ था। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, रथ यात्राएं और प्रवचन आयोजित किए जाते हैं। महावीर जयंती का मुख्य संदेश अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और समानता पर आधारित है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…