द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की, सायंकालीन आरती में शामिल हुए

चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में भी भाग लिया। मंत्रोचारण के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अर्घ्य देते हुए पवित्र सरोवर…

Ragwendra P Singh
November 25, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की, सायंकालीन आरती में शामिल हुए

चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में भी भाग लिया। मंत्रोचारण के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अर्घ्य देते हुए पवित्र सरोवर में नारियल चढ़ाकर देश की सुख व समृद्धि की कामना की।इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्म सरोवर पर सायंकालीन आरती में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री को पवित्र ग्रंथ गीता की प्रति भेंट की। गीता मनीष स्वामी ज्ञाना नंद ने प्रधानमंत्री को इस आयोजन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री समारोह स्थल पर भी रूके और गीता जयंती के लगातार हो रहे प्रसार के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री को बधाई दी।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन के रथ के समक्ष केडीबी के सदस्यों और विभिन्न देशों से आए शोधकर्ताओं के साथ एक यादगारी चित्र भी करवाया। इस यादगारी चित्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनाेहर लाल तथा गीता मनीषी स्वामी ज्ञाना नंद भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को गीता का उपदेश दिया। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। इसलिए कुरुक्षेत्र की पूरे विश्व में आध्यात्मिक रूप से अनूठी पहचान है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।