प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, उनके साहस और देश के लिए…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, उनके साहस और देश के लिए दिए गए बलिदानों को स्मरण करने का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा की विरासत पूरे राष्ट्र को स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देती है, वहीं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान देश की विविधता को और मजबूत करती है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो अलग-अलग एक्स पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान को याद कर रहा है। विदेशी शासन के अत्याचारों के खिलाफ उनका संघर्ष आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड की प्रगति और समृद्धि की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
