द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया सोमनाथ धाम का आध्यात्मिक महत्व

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ धाम की महिमा का स्मरण करते हुए कहा कि इसकी भव्य विरासत सदियों से जन-जन की चेतना को जागृत करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ धाम से प्रवाहित होने वाली दिव्य ऊर्जा…

Ragwendra P Singh
January 9, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया सोमनाथ धाम का आध्यात्मिक महत्व

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ धाम की महिमा का स्मरण करते हुए कहा कि इसकी भव्य विरासत सदियों से जन-जन की चेतना को जागृत करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ धाम से प्रवाहित होने वाली दिव्य ऊर्जा युग-युगांतर तक आस्था, साहस और स्वाभिमान का दीप प्रज्वलित करती रहेगी।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाने वाला एक संस्कृत श्लोक भी साझा कियाः

 

आदिनाथेन शर्वेण सर्वप्राणिहिताय वै।

 

आद्यतत्त्वान्यथानीयं क्षेत्रमेतन्महाप्रभम्।

 

प्रभासितं महादेवि यत्र सिद्ध्यन्ति मानवाः॥

 

इस श्लोक का अर्थ है कि यह क्षेत्र आदि नाथ भगवान शिव द्वारा समस्त प्राणियों के कल्याण हेतु प्रतिष्ठित किया गया है। यह स्थान आद्य तत्वों से युक्त, अत्यंत प्रभावशाली और महान है। हे देवी, यह प्रभास क्षेत्र ऐसा पावन स्थल है जहाँ मानव अपने जीवन के लक्ष्य और सिद्धि को प्राप्त करते हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, अखंड आस्था और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ ने हर काल में देश को आत्मविश्वास और पुनर्निर्माण की प्रेरणा दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…