प्रधानमंत्री मोदी ने दार्जिलिंग पुल हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दार्जिलिंग में पुल हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट कहा कि “दार्जिलिंग में पुल हादसे में जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुःख है।…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दार्जिलिंग में पुल हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट कहा कि “दार्जिलिंग में पुल हादसे में जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुःख है। जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं, उन्हें मेरी संवेदनाएं। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”प्रधानमंत्री ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आस-पास के क्षेत्रों की स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन और पुल टूटने की घटनाओं में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। इलाके के मिरिक और सुखिया क्षेत्रों में हुए भूस्खलन ने कई लोगों की जान ली। हादसे के बाद दार्जिलिंग जिला पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं, कालिम्पोंग में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
