प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने आगे…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा की भावना पैदा की है।
एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर परम श्रद्धेय दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा की भावना पैदा की है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।”
उल्लेखनीय है कि दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु हैं। वर्तमान दलाई लामा, तेनजिन ग्यात्सो, 14वें अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के ताकस्तर गांव में हुआ था। वे शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश के लिए विश्वभर में सम्मानित हैं। 1959 में तिब्बत पर चीन के कब्जे के बाद वे भारत में शरणार्थी बनकर धर्मशाला में रहने लगे। उन्हें 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
