द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञान और पारस्परिक सीख की महत्ता पर साझा किया सुभाषितम्

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परस्पर सीखने, एक-दूसरे की बात सुनने और निःस्वार्थ भाव से व्यवहार करने के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘एक्स’ पर एक सुभाषितम् साझा करते हुए बताया कि जो लोग…

Ragwendra P Singh
August 26, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञान और पारस्परिक सीख की महत्ता पर साझा किया सुभाषितम्

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परस्पर सीखने, एक-दूसरे की बात सुनने और निःस्वार्थ भाव से व्यवहार करने के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘एक्स’ पर एक सुभाषितम् साझा करते हुए बताया कि जो लोग एक-दूसरे से सीखने और उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनने के लिए तत्पर रहते हैं, वे विद्वानों द्वारा प्रशंसित होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करते हैं।प्रधानमंत्री का साझा किया गया सुभाषितम्, “ज्ञानवृद्धाः प्रशंसन्ति शुश्रूषन्तः परस्परम्। विनिवृत्ताभिसन्धानाः सुखमेधन्ति सर्वशः॥” इस का अर्थ है कि जो लोग परस्पर एक-दूसरे से सीखने और उनकी बातें सुनने की इच्छा रखते हैं, उनकी ज्ञानियों द्वारा प्रशंसा की जाती है। ऐसे लोग स्वार्थपूर्ण उद्देश्यों और किसी प्रकार के छिपे हुए हित से दूर रहते हैं। वे निःस्वार्थ भाव से परस्पर सहयोग और संवाद करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सुख और उन्नति प्राप्त करते हैं।प्रधानमंत्री ने इस सुभाषितम् के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित संवाद, विनम्रता, पारस्परिक सीख और निःस्वार्थ आचरण के मूल्यों को सामने रखा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…