द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा शांति को समर्थन देते हुए इजरायली नागरिकों की रिहाई का स्वागत किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति प्रयासों को समर्थन देते हुए सोमवार को हमास की कैद से सभी इजरायली बंधकों को रिहा किए जाने का स्वागत किया। अपनी पोस्ट में…

Ragwendra P Singh
October 13, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा शांति को समर्थन देते हुए इजरायली नागरिकों की रिहाई का स्वागत किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति प्रयासों को समर्थन देते हुए सोमवार को हमास की कैद से सभी इजरायली बंधकों को रिहा किए जाने का स्वागत किया।

अपनी पोस्ट में उन्होंने इस रिहाई को बंधकों के परिजनों, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजेमिन नेतन्याहू के साहस, संकल्प और प्रयासों की सराहना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम दो साल से ज़्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। उनकी आज़ादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रम्प के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रम्प के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 से बंधक बनाए अंतिम 20 जीवित इजरायली नागरिकों को रिहा कर दिया है। वे अमेरिका की मध्यस्थता में किए गए युद्ध विराम के बीच दो साल की कैद के बाद रिहा हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…