प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में लौहपुरुष पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, लोगों को एकता की शपथ दिलाई
केवड़िया (गुजरात) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नर्मदा जिले के केवड़िया (आधिकारिक नाम एकता नगर) में राष्ट्रीय एकता दिवस और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचे।…

केवड़िया (गुजरात) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नर्मदा जिले के केवड़िया (आधिकारिक नाम एकता नगर) में राष्ट्रीय एकता दिवस और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचे। उन्होंने हर साल की तरह सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही है। लौहपुरुष पटेल की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए गुजरात के विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रधानमंत्री सरदार स्मारक का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। लोगों को एकता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर एकता परेड का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मोदी सैनिकों और देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर 800 से अधिक आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहेंगे। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से वडोदरा से केवड़िया पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्वाह्न 10:45 बजे 'आरंभ 7.0' के समापन पर प्रशिक्षुओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे केवडिया से वडोदरा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:00 बजे वडोदरा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
