द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पूर्व…

Ragwendra P Singh
November 19, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्मृति इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। साथ ही एक अलग पोस्ट में उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के साहस और पराक्रम की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के पहले संग्राम में उनकी वीरता और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके संघर्ष की कहानी आज भी देशवासियों को उत्साह और जोश से भर देती है।उन्होंने कहा कि मां भारती की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आजादी के पहले संग्राम में उनकी वीरता और पराक्रम की कहानी आज भी देशवासियों को जोश और जुनून से भर देती है। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके त्याग और संघर्ष को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…