प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे चरित्र को बताया सम्मान, विश्वास और नेतृत्व की नींव
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक्स पर एक सुभाषितम् साझा करते हुए समाज में अच्छे चरित्र के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शीलवान व्यक्ति न केवल समाज में सम्मान प्राप्त करता है, बल्कि उसे हर प्रकार…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक्स पर एक सुभाषितम् साझा करते हुए समाज में अच्छे चरित्र के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शीलवान व्यक्ति न केवल समाज में सम्मान प्राप्त करता है, बल्कि उसे हर प्रकार की जिम्मेदारी निभाने के योग्य भी माना जाता है। प्रधानमंत्री ने अच्छे चरित्र को स्थायी सफलता, प्रभावी नेतृत्व और विश्वास की वास्तविक नींव बताया।
वह सुभाषितम् है- "शीलवान् पूजितो लोके शीलवान् साधुसम्मतः। शीलवान् सर्वकर्मार्हः शीलवान् प्रियदर्शनः॥" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अच्छे चरित्र वाला व्यक्ति समाज में सम्मान और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है। ईमानदारी, विनम्रता और अनुशासित आचरण ऐसे व्यक्ति को प्रत्येक दायित्व के निर्वहन के योग्य बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट चरित्र वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व प्रेरणादायी होता है और उसका आचरण दूसरों के लिए अनुकरणीय बन जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छा चरित्र ही स्थायी सफलता, प्रभावी नेतृत्व और दीर्घकालिक विश्वास की सबसे मजबूत आधारशिला है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
