द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं, की ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति की कामना की। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
September 17, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं, की ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री को 140 करोड़ देशवासियों का नेतृत्वकर्ता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया।गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरक गाथा रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के सामूहिक सपनों को दिशा देने की यात्रा भी है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी पहचान और सामर्थ्य को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इससे पहले प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नितिन नवीन ने देशवासियों से 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं और आशीर्वाद व्यक्त करने का आह्वान किया गया है।नितिन नवीन इस अवसर पर उज्जैन के राम घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। नितिन नवीन सुबह भाजपा मुख्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…