द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी 'सेवा पखवाड़ा'

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, मैराथन का आयोजन होगा। भाजपा मुख्यालय…

Ragwendra P Singh
September 11, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी 'सेवा पखवाड़ा'

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, मैराथन का आयोजन होगा।

भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस है, उन्होंने भारत की राजनीति में सेवा, स्वच्छता जैसे मौलिक विषयों को सबके सामने स्थापित कर पूरे देश को स्वच्छता का महामंत्र दिया है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन रहा है कि राजनीति भी सेवा का माध्यम है इसलिए परंपरागत आलोचना से दूर आम लोगों के जीवन के दुखों को दूर करना, सरकार की नीतियों के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं को नीचे तक लेकर जाना, गवर्नेंस में टेक्नोलॉजी के इंटरवेंशन से पारदर्शिता के पैमानों को स्थापित करना, ये उनके नेतृत्व में हमने देखा है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत देशभर के सभी जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। ये शिविर केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान देशभर में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी और जिलों में प्रबुद्ध लोगों की गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान और संवाद आयोजित किए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए सहयोगी उपकरण वितरण किए जाएंगे। 21 सितंबर को सुबह देशभर में 75 शहरों में एकसाथ मोदी विकास मैराथन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 21-25 सितंबर तक देशभर में सांसदों का खेल पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…