प्रधानमंत्री मोदी की फिलिपींस के राष्ट्रपति के साथ हैदराबाद हाउस में अहम वार्ता, पांच दिवसीय दौरे पर आए हैं मार्कोस
नई दिल्ली : भारत और फिलीपींस के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर भारत पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर आज अपनी समकक्ष द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य…

नई दिल्ली : भारत और फिलीपींस के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर भारत पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर आज अपनी समकक्ष द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।
भारत के दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस आज राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग, रक्षा, व्यापार और डिजिटल प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।
आज वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।
इससे पहले सोमवार को भारत के पांचदिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुलाकात की।
अपने दौरे में वे बेंगलुरु भी जाएंगे। मार्कोस की यात्रा दोनों देशों के बीच लगातार हो रही राजनीतिक बातचीत का अहम हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
