द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली 15 के बजाय 14 मार्च को, भाजपा उम्मीदवारों की सूची पर काम तेज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी की कोलकाता में प्रस्तावित बड़ी रैली की तारीख बदल सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह रैली पहले 15 मार्च को निर्धारित थी, लेकिन अब इसे…

Ragwendra P Singh
March 6, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली 15 के बजाय 14 मार्च को, भाजपा उम्मीदवारों की सूची पर काम तेज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी की कोलकाता में प्रस्तावित बड़ी रैली की तारीख बदल सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह रैली पहले 15 मार्च को निर्धारित थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले यानी 14 मार्च को आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

भाजपा के राज्य समिति के एक सदस्य के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम में संभावित बदलाव के कारण रैली की तारीख में परिवर्तन किया जा सकता है। नए प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 13 मार्च की रात कोलकाता पहुंच सकते हैं और 14 मार्च की दोपहर में रैली को संबोधित करने के बाद उसी दिन दिल्ली लौट सकते हैं।

 

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाली यह रैली भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन के कार्यक्रम के रूप में होगी। यह यात्रा दो मार्च से शुरू हुई है। परिवर्तन यात्रा के विभिन्न चरणों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो चुके हैं।

 

इस बीच पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। राज्य इकाई संभावित उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश केंद्रीय नेतृत्व को भेजने की तैयारी कर रही है।

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो अलग-अलग सूचियां तैयार की जा रही हैं। पहली सूची में तीन पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम होंगे, जबकि दूसरी सूची में तीन ऐसे नाम शामिल किए जाएंगे जिन्हें उम्मीदवार के रूप में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…