द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज बिहार के चुनावी रण में

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो प्रमुख स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री…

Ragwendra P Singh
November 6, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज बिहार के चुनावी रण में

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो प्रमुख स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की दो और शाह की तीन स्थानों पर बड़ी रैली होनी हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीयमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वाह्न 11ः30 बजे अररिया और दोपहर 1ः30 बजे भागलपुर में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बार भी राजग और भाजपा नेता बिहार चुनाव में जंगलराज का मुद्दा उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गत दिवस एक जनसभा में जंगलराज के लिए विपक्ष को दोषी ठहराया।उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर में बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज रात के समय में भी अस्पतालों में, रेलवे स्टेशनों पर, अनेक जगहों पर बेटियां बिना डर के काम कर रही हैं। बिहार की महिलाएं जंगलराज के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। उन्होंने ठान लिया है कि जंगलराज की वापसी कभी नहीं होने देंगी। इसलिए जंगलराज वाले बिहार की महिलाओं से तरह-तरह के झूठे वादे कर रहे हैं। बिहार का विकास राजग ही कर सकता है। बिहार में राजग सरकार ही बहन-बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।एक्स हैंडल पर साझा की गई भाजपा की सूचना के अनुसार, केंद्रीयमंत्री शाह दोपहर सवा 12ः15 बजे पश्चिमी चंपारण में बेतिया के रामनगर के खैरवांटोला मैदान, 45 मिनट बाद मोतिहारी के जिला स्कूल ग्राउंड और अपराह्न तीन बजे मधुबनी के बेनीपट्टी के लीलाधर उच्च विद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह ने भी गत दिवस एक जनसभा में कहा कि चंपारण जिले ने जंगलराज को नजदीक से देखा है। अपहरण, फिरौती, खून सहित कई प्रकार की आपराधिक घटनाओं से बिहार की भूमि लहूलुहान रही है। वही जंगलराज कपड़े, भेष और चेहरा बदलकर वापस आ रहा है। इसे रोकने का काम आप लोगों को करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…