द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भ्रमण करेंगे

संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगेनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भ्रमण करेंगे। वो गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके…

Ragwendra P Singh
February 5, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भ्रमण करेंगे

संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भ्रमण करेंगे। वो गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर मां गंगा की पूजा-अर्चना भी करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री की प्रयागराज यात्रा की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में दी।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पवित्र स्नान के लिए संगम पहुंचेंगे। पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) से शुरू महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

पत्र एवं सूचना कार्यालय के अनुसार, भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीर्थस्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं। इससे पहले, 13 दिसंबर, 2024 को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता के लिए कनेक्टिविटी, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार करते हुए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…