द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने दौरे का श्रीगणेश पश्चिम बंगाल से करेंगे। वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पूर्णिया (बिहार) पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां से…

Ragwendra P Singh
September 15, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने दौरे का श्रीगणेश पश्चिम बंगाल से करेंगे। वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पूर्णिया (बिहार) पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां से समूचे बिहार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नौ बजे के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुरू होने वाले 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री सम्मेलन का उद्घाटन कर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वो बिहार के दौरे के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न ढाई बजे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके एक घंटे बाद 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा और उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे। रेलवे लाइन और नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा। कोलकाता के बाद यह पूर्वी भारत और बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। 2,800 मीटर लंबा रन-वे बड़े विमानों जैसे एयरबस और बोइंग के संचालन के लिए उपयुक्त है। 4,000 वर्ग मीटर में फैला टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे अगले 40 वर्ष तक बढ़ते यातायात को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…