द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली और गाजियाबाद में

राष्ट्रीय राजधानी को देंगे 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगातगाजियाबाद के साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन की यात्रा करेंगेनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय…

Ragwendra P Singh
January 5, 2025
3 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली और गाजियाबाद में

राष्ट्रीय राजधानी को देंगे 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

गाजियाबाद के साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन की यात्रा करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेल, मेट्रो और स्वास्थ्य से जुड़ी 12,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री मोदी के आज के रोहिणी कार्यक्रम की जानकारी एक्स हैंडल पर साझा की है।

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर करीब 12:15 बजे दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे।

दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

उनके कार्यालय ने कहा कि नमो भारत ट्रेन क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर हिस्से का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना लगभग 4,600 करोड़ रुपये है। उद्घाटन के साथ ही दिल्ली को अपनी पहली नमो भारत कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा काफी सुगम हो जाएगी।

दिल्ली मेट्रो का जाल है बेमिसाल

प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो फेज-4 के जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। यह दिल्ली मेट्रो फेज-4 का पहला खंड होगा। इससे पश्चिमी दिल्ली के कृष्णा पार्क, विकासपुरी, जनकपुरी के कुछ हिस्से और अन्य इलाकों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 6,230 करोड़ रुपये होगी। यह कॉरिडोर दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के नाथूपुर (कुंडली) से जोड़ेगा, जिससे दिल्ली और हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे लाभान्वित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में रोहिणी, बवाना, नरेला और कुंडली शामिल हैं, जिससे आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार होगा। एक बार चालू होने के बाद यह विस्तारित रेड लाइन के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा।

रोहिणी को केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान का तोहफा

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के लिए नए अत्याधुनिक भवन की आधारशिला भी रखेंगे, जिसका निर्माण लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह परिसर अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अवसंरचना प्रदान करेगा। नए भवन में प्रशासनिक ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक, आईपीडी ब्लॉक और एक समर्पित उपचार ब्लॉक होगा, जो रोगियों और शोधकर्ताओं दोनों के लिए एक एकीकृत और निर्बाध स्वास्थ्य सेवा अनुभव सुनिश्चित करेगा।

रोहिणी में दोपहर एक बजे जनसभा

भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी रोहिणी दोपहर 12ः15 बजे पहुंचेंगे। विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जनसभा रोहिणी में दोपहर एक बजे शुरू होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…