द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे पंजाब का दौरा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पंजाब का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वो वहां हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा आदमपुर' रखने की घोषणा करेंगे।…

Ragwendra P Singh
February 1, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे पंजाब का दौरा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पंजाब का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वो वहां हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा आदमपुर' रखने की घोषणा करेंगे। प्रधानमंत्री पंजाब के लुधियाना में हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री के दौरे के पूर्व संध्या पर आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के पंजाब दौरे का विवरण एक्स पर साझा किया है।

 

 

 

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पुण्य अवसर पर आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण पूजनीय संत और समाज सुधारक को श्रद्धांजलि है। संत रविदास की समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षा देश के सामाजिक मूल्यों को सदैव प्रेरित करती है।

 

पंजाब में विमानन अवसंरचना को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी हलवारा हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल भवन पंजाब के लिए एक नया प्रवेश द्वार स्थापित करेगा। यह लुधियाना और आसपास के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करेगा। लुधियाना जिले में स्थित हलवारा में भारतीय वायु सेना का रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्टेशन भी है।

 

लुधियाना में अब तक हवाई अड्डा का रनवे अपेक्षाकृत छोटा था। यह छोटे आकार के विमानों के लिए उपयुक्त था। कनेक्टिविटी में सुधार और बड़े विमानों को समायोजित करने के लिए हलवारा में नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया गया है। इसका रनवे लंबा है और ए-320 जैसे विमानों की आवाजाही के लिए सक्षम है।

 

प्रधानमंत्री के सतत और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप, टर्मिनल में कई हरित और ऊर्जा-दक्ष सुविधाएं शामिल हैं। इनमें एलईडी प्रकाश व्यवस्था, इन्सुलेटेड छत, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल शोधन संयंत्र और भू-निर्माण के लिए पुनर्चक्रित जल का उपयोग शामिल है। इसकी स्थापत्य डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। यह यात्रियों को विशिष्ट और क्षेत्रीय रूप से प्रेरित यात्रा अनुभव प्रदान करती है।

 

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जालंधर भी जाएंगे। वो शाम लगभग साढ़े चार बजे संत गुरु रविदास की जयंती पर जालंधर के डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…